Crime

बिरनपुर में दो और युवकों का मिला शव,6 मौत की खबर झूठी,अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

बेमेतरा,छत्तीसगढ़ । जिले के बिरनपुर गांव के समीप में दो पक्षों में सांप्रदायिक हिंसा मामले में दो और लोगों की लाश मिली है।पुलिस ने बताया कि बेमेतरा जिले के बीरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई झड़प से कुछ किलोमीटर की दूरी पर दो और लोगों की मौत की सूचना मिली है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शवों को फिलहाल बेमेतरा जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है।दो और लाशें मिलने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बिरनपुर में स्कूली बच्चों के विवाद के बाद शनिवार को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई. इसमें भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की मौत हो गई। खबर मिलने के बाद पुलिस ने बिरनपुर गांव को छावनी बना दिया।इसी मसले पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था।इस दौरान बिरनपुर गांव में उपद्रवियों ने एक मकान को आग लगा दी थी. वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।छत्तीसगढ़ बंद के बाद लोग बिरनपुर में हालात सुधरने का अनुमान लगा रहे थे, लेकिन मंगलवार को सुबह दो और लाश मिलने की खबर से तनाव बढ़ गया है।एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने बताया कि बीरनपुर गांव में दो समुदायों के बीच हुई झड़प से कुछ किलोमीटर की दूरी पर दो और लोगों की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बिरनपुर बनी छावनी, खेत और नहर पर भी पुलिसकर्मी तैनात

बेमेतरा के बिरनपुर गांव में बाहरी लोगों का आना प्रतिबंधित कर दिया गया है, साथ ही गांव के लोग भी बाहर नहीं जा सकेंगे।पूरे गांव को बांस बल्ली और टिन से घेरा गया है, आपातकाल के लिए गांव में मेडिकल टीम मौजूद है, खेत और नहर की तरफ से पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।इसी बीच बिरनपुर गांव के सरपंच जेठूराम साहू का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बाहर के लोग गांव के मामले में दखल न दें। बाहरी लोगों को गांव में अशांति और भगदड़ नहीं करनी चाहिए।

गांव में शांति व्यवस्था के लिए लोगों से सहयोग का निवेदन किया गया है, गांव में दो बच्चों के झगड़े के बाद उपजे हालात के बीच दोनों पक्षों के बीच शांति और सुलह की कोशिशें जारी हैं।वहीं बिरनपुर गांव में पुलिस और प्रशासन ने सर्चिंग तेज कर दी है, 1 परिवार के 6 लोगों के गायब होने की अफवाह की पड़ताल की जा रही है। वोटर लिस्ट लेकर पुलिस घर-घर जा रही है, और वोटर लिस्ट के जरिए परिवार के सदस्यों का मिलान किया जा रहा है।अभी तक वोटर लिस्ट के सभी लोग गांव में ही मिले हैं। वहीं 2 लोगों के लोहारा में होने की जानकारी मिली है।

बता दें कि बिरनपुर से 15 KM पहले भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिले में 13 कंपनियों के फोर्स लगाया गया है, पूरे जिले में धारा 144 प्रभावशील है, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान भी कर दिया गया है।।वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान करेगी, जिले में धरना प्रदर्शन और भीड़ इक्कठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बिरनपुर हिंसा : राजनांदगांव से भेजा अतिरिक्त पुलिस बल

बेमेतरा जिले के बिरनपुर में दो गुटों में हुई हिंसक झड़प के बाद भारी सुरक्षा के लिए राजनांदगांव जिले से भी आला अफसरों और जवानों को अतिरिक्त बल के तौर पर भेजा गया है।एएसपी लखन पटले समेत लगभग 30 जवान हिंसाग्रस्त क्षेत्र में मुस्तैदी से तैनात हैं। हिंसा के पहले दिन कुछ अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को स्थिति सम्हालने के लिए भेजा गया था। जिसमें कुछ अफसर लौट आए हैं।मंगलवार को एक विशेष समुदाय के दो लोगों के शव मिलने के बाद स्थिति को सम्हालने के लिए एएसपी लखन पटले, डीएसपी तनुप्रिया और डोंगरगढ़ एसडीओपी प्रभात पटेल को अलग-अलग क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।

राजनांदगांव पुलिस लाईन से एक विशेष वाहन में 30 जवानों को बेमेतरा भेजा गया है। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में उपजे विवाद के कारण राज्य पुलिस को सुरक्षा के लिए अतिरिक्त ताकत लगानी पड़ रही है।आईजी डॉ. आनंद छाबड़ा के अलावा कवर्धा, राजनांदगांव, दुर्ग, बेमेतरा तथा आसपास के जिलों के शीर्ष पुलिस अफसरों को मौके में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि बिरनपुर में हुई हिंसा के कारण पूरे प्रदेश में तनाव का माहौल हे।विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर सोमवार को प्रांतव्यापी बंद का ऐलान किया गया था। बताया जा रहा है कि बिरनपुर गांव में अब भी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस की कड़ी निगरानी में लोगों को दैनिक कामकाज के लिए छूट दी गई है।बेमेतरा के हिंसाग्रस्त इस गांव में धारा 144 लागू है।इधर राजनांदगांव पुलिस महकमे के जवान भी उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए डटे हुए हैं। फिलहाल वहां की स्थिति पर आला अफसरों की नजर है। सामान्य स्थिति होने पर बल वापस लौटेगा।

बिरनपुर में 6 मौत की खबर झूठी, पुलिस ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हुए हिंसक झड़प के बाद अफवाहों का दौर जारी है।पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनकर, विवादित और सांप्रदायिक वैनमस्य फैलाने वालों पर कार्रवाई के कड़े निर्देश तो दिये हैं, बावजूद कुछ अफवाहें अब भी सनसनी फैला रही है।इसी बीच बेमेतरा में 6 मौत की झूठी खबर फैला दी गयी। अब इस खबर पर बेमेतरा पुलिस ने खंडन किया है।बेमेतरा पुलिस ने अपने खंडन में कहा है कि कुछ सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर बीरनपुर ग्राम में 6 लोगों की कथित मृत्यु की अफ़वाह फैलायी जा रही है।

वास्तविकता यह है कि आज ग्राम बीरनपुर में 2 व्यक्तियों का शव पुलिस द्वारा बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ग्राम में सत्यापन कराये जाने पर ग्राम से किसी व्यक्ति के ला पता होने कि सूचना नहीं है।आम जानता से निवेदन है कि सोशल मीडिया पर चल रही कुछ भ्रामक खबरों पर बिना सत्यापन के विश्वास ना करे और ना ही इसे फ़ॉरवर्ड करे। इस तरह के अफ़वाह फैलानेवाले तत्वों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button