वाराणसी। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण रजत वर्मा की अदालत ने इलाहाबाद एआरटीओ के स्टेनो बमरौली इब्राहिमपुर निवासी अभियुक्त नसर हासमी को 500 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में 3 वर्ष के कैद की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक शिकायतकर्ता नंदलाल से 21 हजार 500 के जुर्माने की रसीद पर एआरटीओ से हस्ताक्षर कराने के नाम पर 5 सौ रुपए रिश्वत लेते सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियो 28 अगस्त 2008 को संभागीय परिसर स्थित आॅफिस से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।



