Crime

अवधेश राय हत्याकांड:अवधेश राय हत्याकांड में फाइनल बहस शुरू

वाराणसी। चर्चित अवधेश राय हत्याकांड में मंगलवार को फाइनल बहस शुरू हो गई, अदालत में अभियोजन की तरफ से बहस की शुरूआत डीजीसी आलोक चंद्र शुक्ल ने की उनका सहयोग एडीजीसी विनय सिंह ने किया। अभियोजन कि बहस पूरी हुई तब वादी के अधिवक्ता अनुज यादव ने बहस करनी चाही तब जरिये वीसी से बांदा कारागार से पेश हो रहे पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी ने आपत्ति जताई कहा कि अभियोजन के आलावा वादी के निजी अधिवक्ता बहस नहीं कर सकते वह सिर्फ सहयोग कर सकते है। उस बाबत दिल्ली कि सीबीआई कोर्ट का हवाला दिया जिसमे वादी के निजी अधिवक्ता को बहस कि अनुमति नहीं दी गई थी वह सिर्फ सीबीआई वकील का सहयोग कर रहे थे, इस बाबत कोर्ट ने कानूनी नजीर भी देने की बात कही। मुख़्तार ने कोर्ट से यह भी अनुरोध किया कि उनके आॅनलाइन आने से पहले बहस न शुरू कि जाय। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए अवनीश गौतम कि अदालत ने मुख़्तार का पक्ष सुनने के बाद आदेश और बहस के लिए सुनवाई की अगली तारीख 13 अप्रैल नियत कर दी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button