
वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खुलासपुर नहर के पास तीन अप्रैल को मिली सुनील कुमार मौर्या की लाश में हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसके दो सगे भाई अनिल कुमार मौर्या और मुनील कुमार मौर्या ने की। हत्या की वजह पावरलूम बंटवारों को लेकर चली आ रही रंजिश है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू को बरामद किया। आगे की कार्रवाई में दोनों को रोहनिया पुलिस ने जेल भेजा।
तीन अप्रैल को सुनील मौर्य की लाश खुलासपुर नहर पुलिया के पास मिली थी। इस मामले में रोहनिया थाने में ग्राम प्रधान खुलासपुर ने मुकदमा दर्ज कराया था। युवक के गले को धारदार हथियार से काटा गया था, यानी उसकी हत्या हुई थी। ऐसे में रोहनिया पुलिस की एक टीम हत्यारों की तलाश के लिए छानबीन शुरू की। घटना की जगह को जोड़ने वाले मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इस बीच पुलिस के हाथ पुख्ता सुराग हाथ लगा। हत्या वाले दिन सुनील को दो लोग बाइक पर बैठाकर ले जाते दिखे। पुलिस ने उक्त दो लोगों की शिनाख्त की तो पता चला कि ये दोनों मृतक के सगे भाई हैं। पुलिस ने दोनों को खुलासपुर नहर पुलिया के पास से दबोचा।
मामले का पर्दाफाश डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त अनिल कुमार मौर्या व मुनील कुमार मौर्या की बात स्वीकारी। पूछताछ में सामने आया कि पावरलूम की हिस्सेदारी को लेकर तीनों भाइयों में विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में मुनील कुमार मौर्या व अनिल कुमार मौर्या ने सुनील कुमार को बाइक पर बैठाया और बहाने से करौता दाउदपुर गंगापुर रोहनियां मार्ग होते हुए खुलासपुर नहर लाया। यहां तीनों उतरे इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसे मारपीटा और नीचे गिरा दिया। अनिल ने पैर पकड़ा और मुनील चाकू से उसका गला रेता था। हत्या के बाद घाटमपुर, परमानन्दपुर, पिलखीड़ी करौता होते हुए वापस घर भरथरा लौट आया।
थाना रोहनियां अन्तर्गत खुलासपुर नहर पुलिया में युवक का गला रेतकर हुई हत्या का सफल अनावरण, थाना रोहनियां व लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण अनिल कुमार मौर्या व मुनील कुमार मौर्या गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू बरामद।
#UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi #DcpVarunaZoneVns pic.twitter.com/DV5HqKN8pL— DCP Varuna Zone Vns (@DcpVns) April 9, 2023



