Crime

ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली माल बेचने वाला गिरफ्तार

बड़ी मात्रा में नकली तेल, रैपर और पैकेजिंग मशीन बरामद

वाराणसी। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न कम्पनियों का नकली तेल बनाकर बेचने वाले अभियुक्त मनीष कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया। आरोप है कि मनीष कुमार विभिन्न कम्पनियों के खाद्य पदार्थ का नकली सोयाबीन आयल की लेबनिंग, पैकिजिंग एवं मिलावट कर व्यापक पैमाने पर तैयार कर ब्राण्डेड कम्पनी के नाम पर बिक्री कर रहा था। इसकी सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर माल के साथ गिरफ्तार किया।

मनीष कतुआपुरा का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से नकली 70 टीना आयल खाली टीना 180 विभिन्न कम्पनियो के रैपर लगे हुए थे, हिमानी बेस्ट च्वाइस का फार्चून,सोया हेल्थ रिफाइन, सोयाबीन आयल के प्लास्टिक के रैपर 7 कार्टून, 24 अदद गत्तों का कार्टून ,लोहे की पैकिंग, सलोनी कच्ची घानी सरसों का तेल लिखा हुआ गत्तानुमा रैपर 110 बंडल समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी अश्वनी कुमार चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी अमियामण्डी संजय कुमार राय, चौकी प्रभारी कबीर चौरा दिलेश कुमार सरोज, उपनिरीक्षक राणा राघवेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button