वाराणसी। अपर सिविल जज जूनियर डिविजन तृतीय शक्ति सिंह की कोर्ट में सोमवार को आकांक्षा दुबे प्रकरण में जेल में निरुद्ध आरोपी के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की अर्जी पर सुनवाई होगी। वहीं मधु दुबे की ओर से पिछले दिनों दो प्रार्थना पत्र पर भी सुनवाई होनी है। एक प्रार्थना पत्र में पुलिस द्वारा जारी दो दिन पहले प्रेस नोट पर सवाल खड़ा किया है। प्रार्थना पत्र के परिपेक्ष में स्पष्टीकरण मांगा है। उसके पहले वादिनी ने इस मामले एक प्रार्थना दाखिल किया था जिसमे केस डायरी तलब करने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने थाने से इस प्राथना पत्र के प्रकाश में आख्या तलब किया है।



