Varanasi

संकल्प अन्न क्षेत्र’’ के अंर्तगत संस्था द्वारा वितरित प्रसाद वितरण शिविर में उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी : अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित ‘‘संकल्प अन्न क्षेत्र’’ के तत्वावधान में प्रत्येक शनिवार को अनवरत चल रहे प्रसाद (खिचड़ी) वितरण के पुनीत कार्यक्रम के क्रम में शनिवार को चौक स्थित प्रतिष्ठान कन्हैयालाल गुलालचन्द सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) वितरण किया गया। जहां श्री काशी विश्वनाथ एवं मां अन्नपूर्णा के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु उम पड़े और प्रसाद ग्रहण करने के लिए लंबी लाइन लगाकर प्रसाद चखा.

सूच्य हो कि विगत 12 माह से ‘‘संकल्प अन्न क्षेत्र’’ के अंर्तगत प्रसाद (खिचड़ी) वितरण का पुनीत कार्य प्रत्येक शनिवार को निर्बाध रूप से अनवरत संचालित हो रहा है। जिसका लाभ बाबा विश्वनाथ के भक्तों के साथ-साथ क्षेत्रीय जनमानस को भी प्राप्त हो रहा है। पूर्ण श्रद्धा के साथ प्रत्येक जन प्रसाद ग्रहण कर साधुवाद देते जाते हैं।इस अवसर पर उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से गिरधर अग्रवाल (मद्रास क्लाथ सेन्टर), अनिल कुमार जैन (संरक्षक, संकल्प) विष्णु जैन, संतोष अग्रवाल (कर्णघन्टा), लव जी अग्रवाल, अमित, भईयालाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button