Crime

दहेज़ में मिले म्यूजिक सिस्टम में ब्लास्ट, दूल्हा समेत 2 की मौत,नवविवाहिता का पूर्व प्रेमी गिरफ्तार

कबीरधाम,छत्तीसगढ़ । शादी का उपहार दूल्हे के लिए मौत का उपहार साबित हुआ। दहेज़ में मिले म्यूजिक सिस्टम में ब्लास्ट होने से दूल्हा समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस ब्लास्ट में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई। इस घटना में दुल्हन के प्रेमी का हाथ था। पुलिस ने नवविवाहिता ललिता मेरावी के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, चमारी गांव में हिमेंद्र मरावी नाम के युवक की शादी ग्राम अंजना में हुई थी। दहेज में युवक को एक म्यूजिक सिस्टम मिला था। सोमवार सुबह नवविवाहित हिमेंद्र मेरावी अपने भाई राजकुमार मेरावी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ म्यूजिक सिस्टम को चेक कर रहा था। इस दौरान उसमे ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के परखच्चे उड़े गए और छत ढह गई।घटना में सात लोग घायल हो गये। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर नवविवाहित हिमेंद्र और उसके भाई राजकुमार की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य सदस्य गंभीर है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।पीड़ित परिजनों का आरोप लगाया है कि म्यूजिक सिस्टम में बारूद भरा था।

31 तारीख को दूल्हे के घर रिसेप्शन था। शुक्रवार को विवाह का कार्यक्रम होने के बाद 1 अप्रैल को दुल्हन अपने परिवार वालो के साथ मायके आ गई थी। 3 अप्रैल की सुबह साढ़े 11 बजे दहेज में मिले तोहफे को नवविवाहित हिमेंद्र मेरावी अपने भाई राजकुमार मेरावी और चार अन्य के साथ चेक कर रहा था। इस दौरान उनकी नजर दहेज में मिले एक म्यूजिक सिस्टम पड़ी। सोनी कंपनी के म्यूजिक सिस्टम को जैसे ही बाॅक्स से खोलकर ट्राई कर ही रहे थे कि इस दौरान एक जोरदार धमका हो गया। धमका इतना जबरदस्त था कि मकान के परखच्चे उड़ गये।फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम और एफएसएल भी पहुंची। मामले की जांच की जा रही है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button