Crime

एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा : BSF जवानों से भरी बोलेरो पलटी

रायपुर ,छत्तीसगढ़। रायपुर एयरपोर्ट के पास शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां बीएसएफ जवानों की बोलेरो पलट गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन उसमे सवार जवानों को कोई चोट नहीं आई है।इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए माना पुलिस ने बताया कि सभी जवान सुरक्षित है। जवानों ने अपने कैम्प से क्रेन बुलवाई है, जिसके बाद बोलेरो को ले जाया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक रोड पर गाय आ जाने के कारण ये हादसा हुआ है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button