Crime

मुजफ्फरपुर में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

छपरा : बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के नेहरू चौक मुहल्ला के तीन युवक मुकुल कुमार,अमित कुमार और कुश कुमार मोटरसाईकिल पर सवार होकर मंगलवार की देर रात मुजफ्फरपुर जा रहें थे। इसी दौरान करजा थाना क्षेत्र के मड़वन मोड़ के समीप किसी अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाईकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाईकिल सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button