Crime

बागपत में छात्र की गोली मारकर हत्या

बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात लगभग साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि मलकपुर रोड पर एक रजवाहे के पास सड़क से लगभग 70 मीटर दूर एक युवक का शव पड़ा है। युवक की पहचान मलकपुर निवासी 21 वर्षीय यश के रूप में की गयी। मृतक कक्षा 12 का छात्र था। घटनास्थल पर एक शराब की बोतल पड़ी मिली है। युवक की कमर में गोली मारकर हत्या की गई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button