रोहनिया,वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलासपुर गांव के पास नहर किनारे युवक की लाश मिली। हत्या धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर की गयी। शव को नहर किनारे ठिकाने लगाया गया। सूचना पर डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह, एसीपी रोहनिया विदुष सक्सेना और साथ में थाना प्रभारी ने घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड बुलाया।
डीसीपी आरती सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय लोगों से मिली। बताया गया कि खुलासपुर स्थित गांव में नहर के समीप एक युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी है। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। ऐसे में पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, हालांकि डेडबॉडी की शिनाख्त नहीं हो सकी। आगे की कार्रवाई में पुलिस ने डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, साथ ही अज्ञात के खिलाफ रोहनिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।



