Crime

हत्या के प्रयास के आरोपितों पर 82 की कार्रवाई

तरना,वाराणसी। शिवपुर थानाक्षेत्र के सेन्ट्रल जेल रोड पर 17 जनवरी को सब्जी विक्रेता लक्ष्मण सोनकर हत्या के प्रयास के आरोप में फरार चल रहा  रज्जब के शिवपुर स्थित आवास  एवं दूसरे अभियुक्त संतोष केशरी पुत्र प्रहलाद केशरी के पंचकोशी रोड, शिवपुर स्थित आवास पर 82 की कार्रवाई हुई।

शिवपुर पुलिस ने नोटिस चस्पा कर डुगडुगी बजवाया। संतोष केशरी पर 138 एनआईएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और कई चेक बाउन्स होने का आरोप है। दोनों फरार अभियुक्तों के आवास पर शिवपुर पुलिस के उप निरीक्षक प्रशांत शिवहरे, उप निरीक्षक सुनील गौंड,  कांस्टेबल संजीत शर्मा, बलराम वर्मा, हरिशंकर पांडेय, महिला कांस्टेबल दीपिका सिंह ने सोमवार को 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button