मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक गांव में पंचायत में हुए फैसले के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के हवाले कर दिया। पत्नी अपने तीन साल के बच्चे को पति को सौंप गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र की एक युवती का विवाह तीन साल पहले फिरोजाबाद हुआ था। अपने पति से उसे एक तीन साल का पुत्र भी है। बीते दिनों वह अपने मायके आई हुई थी। बगल के गांव निवासी एक युवक से उसका प्रेम हो गया और दोनों फरार हो गए। युवती के पिता ने इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर थाने ले आई।(वार्ता)



