Crime

युवती की हत्या कर शव को सीवर चेंबर में फ़ेका 

वाराणसी। जैतपुरा थाना अन्तर्गत बागेश्वरी देवी मंदिर के पास स्थित गोपाल बाग कॉलोनी में शनिवार को एक तरफा प्यार में 20 वर्षीय युवती की हत्या कर उसके शव को सीवर चेंबर में फेंक दिया और खुद थाने पहुंचकर आरोपी ने जुर्म कबूला। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। मौके पर पहुंचे डीसीपी काशी जोन, एसीपी चेतगंज और थानाध्यक्ष ने सीवर चेंबर से शव को बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार युवती की जिस जगह लाश मिली वह मकान ज्ञान चंद सोनकर का है, जिसमें वह पावरलूम चलाते हैं। घर की साफ सफाई और झाड़ू पोछा के लिए उन्होंने सोनम (20) को रखा था और इसी पावरलूम में रिजवान साड़ी कटिंग का काम करता है। हत्यारोपी रिजवान कबूला कि उसके और सोनम के बीच प्रेम प्रसंग था। उसने बताया कि सोनम किसी और से बात करना शुरू कर दिया थी इस बात का शक होने पर जब उसने सोनम से शनिवार को पूछताछ की तो नोकझोंक हो हुई। नाराज होकर उसने सोनम की हत्या कर हाथ पैर बांधकर मकान के अंदर सीवर चेंबर में फेंक दिया। चुनार निवासी सोनम और उसके परिजन डिगिया इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। मां की मानें तो राजापुरा निवासी रिजवान उसे आये दिन परेशान करता था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button