Crime

पुलिस के साथ मुठभेड़ में 13 बदमाश गिरफ्तार

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के भरथना इलाके में बहारपुरा नहर पुल के पास पुलिस और बुलेरो सवार बदमाशों में आज तड़के हुई जोरदार मुठभेड़ मे 13 बदमाश गिरफ्तार किए गए । बदमाशों और पुलिस के बीच हुई फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है।

इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने आज यहां मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि भरथना इलाके में बदमाशों के होने की सूचना मिलने के बाद फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस और भरथना पुलिस को संयुक्त रूप से अपराध शाखा के साथ में सक्रिय किया गया जिसके बाद घेराबंदी की गयी। पुलिस की बाहरपुरा के पास बदमाशों से जोरदार मुठभेड़ हुई है इसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ है उसके 12 अन्य साथी गिरफ्तार किए गए हैं ।

बदमाशों के कब्जे से दो ट्रक और एक बोलेरो बरामद की गई है ट्रक से बरामद सामान जल जीवन मिशन से जुड़ा हुआ है जिसको मार्च माह के शुरुआत में जल जीवन मिशन के याड से चोरी कर लिया गया था । बदमाशों के कब्जे से करीब 35 लाख का सामान , दो तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button