Crime

हाईवे पर लूट करने वाले आठ अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी। रोहनिया पुलिस ने हाईवे पर चालक को बंधक बनाकर ट्रक समेत लाखों रुपये का माल और नकदी लूटने में 8 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटी गई कार माल और नकदी के साथ ही बदमाशों की कार भी बरामद की है। प्रकरण की जानकारी डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह ने प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान रोहनिया एसीपी विदुष सक्सेना भी मौजूद थे।

गिरफ्तार बदमाश में गाजीपुर के जमानिया के तियरी निवासी संजय सिंह, जैदपुर निवासी सन्दीप जायसवाल, दिलदारनगर के ताजपुर कुर्रा निवासी मुज्जमिल खान, हसीब खान, उसिया निवासी अशोक यादव, किदवईनगर रामलीला मैदान के पास निवासी सोनू कुमार, बक्सर के बड़ी सारीपुर थाना औद्योगिकनगर निवासी दिनेश कुमार, भभुआ के रामगढ़ थाने के अखनी निवासी शौकत खान हैं।

ट्रक चालक चंदौली के अलीनगर के कटरियों निवासी राम कुमार यादव से लूट की थी। बीते 19 मार्च को अखरी बाईपास पर कार से बदमाश आए। लिफ्ट की बात कहकर रोका। कंबल से ढककर कार में बैठा लिया। कुछ दूर ले जाकर मारपीट कर खेत में फेंक दिया। ट्रक और माल लूट कर भाग गए। गिरफ्तारी करने वाली टीम ने प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, विनोद कुमार विश्वकर्मा, विद्यासागर आदि थे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button