Crime

गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीपी से मिली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां

वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने शनिवार को पुलिस आयुक्त अशोक जैन से मुलाकात की। पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंची मधु दुबे ने सीपी को आकांक्षा की मौत का घटनाक्रम सुनाया। उसकी मौत के लिए समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को जिम्मेदार बताया। पुलिस कमिश्नर ने सारनाथ पुलिस से विवेचना की प्रगति जानी और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शनिवार को भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे बनारस पहुंची। पुलिस आयुक्त कार्यालय में एडीजी अशोक मुथा से मिलकर समर सिंह की गिरफ्तारी कराने की गुहार लगाई। बताया कि सारनाथ पुलिस मामले में पूरी तरह से लापरवाह है। होटल मैनेजमेंट पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। कहा कि बेटी को समर सिंह ने मारा है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे चैन से नहीं बैठेंगी। साथ ही पुलिस जांच पर सवाल किया कि घटना के इतने दिन बीतने के बाद भी समर सिंह और उसके भाई की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पायी।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

खुदकुशी: अभिनेत्री आकांक्षा से संपर्क में रहने वालों से भी पुलिस करेगी पूछताछ

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा के परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग,अक्षरा सिंह मृतका के घर पहुंची

समर सिंह की तलाश में तीन टीम कर रही छापेमारी,अकाउंट और आकांक्षा से रिश्ता की छानबीन जारी

आकांक्षा की मां ने भोजपुरी गायक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button