प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद में दंपत्ति ने फांसी लगा ली। इस घटना में पति की मृत्यु हो गयी जबकि विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुयी है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सुकाल गाँव निवासी अनूप गुप्ता (26) का गुरूवार रात पत्नी नीलम (25) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गुस्से में आकर अनूप ने फांसी लगा ली। परिजनो ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।(वार्ता)



