Crime

पुल पर दो ट्रकों की टक्कर, तीन की मौत

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के फाफामऊ के गंगा नदी पुल पर आज सुबह दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। एक ट्रक पुल के नीचे जा गिरा जबकि दूसरा रेलिंग में फंस कर आधा पुल के नीचे लटका हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फाफामऊ थाना क्षेत्र में गंगा पुल पर सुबह शहर की ओर से फाफामऊ की तरफ गिट्टी लदा और फाफामऊ की ओर से शहर की तरफ पार्सल लदा आ रहे दो मिनी ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी। ट्रक की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार भी मोटरसाइकिल सहित पुल के नीचे गिर गया, जिसकी भी मौके पर मौत हो गई। पुल के नीचे गिरे ट्रक में मृत पड़े दो शवों को बाहर निकाला गया। पुल के नीचे लटके ट्रक में किसी को चोट नहीं आयी है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button