Crime

सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने पहुंची टीम के सामने महिला ने झोपड़ी में लगायी आग

उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद की हसनगंज तहसील में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किये गये कब्जे को हटाने पहुंची टीम के सामने आरोपी परिवार की महिला ने झोपड़ी में आग लगा दी , जिसे टीम के साथ मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बुझाया और कब्जा हटा लेने की हिदायत देकर टीम मौके से बैरंग ही लौट गयी।

तहसील प्रशासन के अनुसार बीते दिनों में कई प्रार्थनापत्र तहसील दिवस में आ रहे थे, जिसके निस्‍तारण के क्रम में नायब तहसीलदार कानूनगो और लेखपाल कल शाम तहसील हसनगंज अंतर्गत इटकुटी के मजरा विक्रमखेड़ा में पहुंचे थे और कब्‍जेधारक से प्रधान तथा अन्‍य ग्रामीणों की उपस्थित में कब्‍जा हटा लेने की बात कर रहे थे, तभी कब्‍जाधारक की पत्‍नी ने अपनी झोपडी में आग लगा ली । महिला के पति पर ग्राम समाज की जमीन पर कब्‍जा करके पक्‍का निमार्ण कार्य करने का आरोप है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button