Crime

डंडे से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक के अपनी ही मां की डंडे से पीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार ने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि नरैनी कस्बे के राजनगर निवासी स्वर्गीय मंगल की 50 वर्षीया पत्नी रामानंदी को उसके पुत्र रामबाबू ने मामूली विवाद को लेकर डंडे से पीटकर घायल कर दिया है। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर घायल मां रामानंदी को घर से बाहर निकाला और नरैनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने की पूर्व ही रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button