संबलपुर, (ओडिशा) : ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में गुरुवार देर रात एक वाहन के नहर में गिर जाने से सात बारातियों के की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये जबकि एक लापता है।सभी मृतक झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड अंतर्गत बरधरा गांव के रहने वाले हैं और मृतकों में दो मृतक एक परिवार के भाई हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक संबलपुर के परमापुर गांव से देर रात बारात के 11 सदस्यों को लेकर झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड के बाराधरा गांव लौट रहा वाहन रास्ते में एक नहर में गिर गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये। घायलों को संबलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
वाहन का चालक लापता है और उसकी खोजबीन की जा रही है। उसका पता लगने के बाद ही हादसे के स्पष्ट कारणों की जानकारी मिल सकेगी।ओडागांव थाना क्षेत्र के कोंडा पाथर गांव के समीप एक अन्य घटना में तीन युवकों की आज तड़के उस समय मौत हो गयी , जब उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। महेश्वरपुर क्षेत्र के निवासी ये युवक रामनवमी यात्रा में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि बारात के ग्यारह सदस्य वाहन में सवार होकर संबलपुर के परमापुर गांव से झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड के बाराधरा गांव लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चला है। घटना का विवरण देते हुये जीवित बचे लोगों में से एक ने कहा कि वाहन में 11 लोग सवार थे। हालाँकि बारात के लगभग 80 सदस्य पाँच से छह वाहनों में दूल्हे के साथ गए थे, लेकिन शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही यह वाहन विवाह समारोह से निकल गया।(वार्ता)



