पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के शहर कोतवाली क्षेत्र में दो आवारा सांडों की लड़ाई की चपेट में आये एक वृद्ध की जान चली गयी।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि खपरैल गौटिया निवासी 69 वर्षीय कन्हईलाल बुधवार शाम को गांव के एक दुकान के बाहर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दो सांड़ आपस में लड़ते हुए आए और बुजुर्ग को टक्कर मार दी। एक सांड बुजुर्ग को सींग में उठाकर दौड़ता चला गया और कुछ दूरी पर पटक दिया।(वार्ता)



