पिंडरा ,वाराणसी। टॉयलेट जाने के बहाने एक युवती फूलपुर पुलिस अभिरक्षा से भाग निकली। युवती महिला आरक्षी के साथ गयी थी और उसे चकमा देकर भाग निकली। उसकी तलाश में पुलिस जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं थाने पहुंचे परिजनों से पूछताछ कर जानकारी संग लौट आये।
जानकारी के अनुसार युवती किसी बात को लेकर घर से नाराज होकर बुधवार को निकली। रात 12 बजे जलालपुर चौराहे पर पहुचीं यहां वाहन के इंतजार में करीब एक घंटे तक खड़ी रही। यहां वहा रो रही थी इस दौरान वहा वहां कुछ लड़के जो राम नवमी की तैयारी में लगे थे उक्त युवती की मदद के लिए दो सौ रुपये दिया और कहा कि बस पकड़ लिजिए। लेकिन नहीं मिली तो लड़कों ने उसे बाइक से बाबतपुर के पास छोड़ा। यहां उसे खड़ा देख सीआईएसफ के जवानों ने जब पूछताछ की और बाबतपुर पुलिस चौकी को सौंप दिया। पुलिस चौकी से उसे थाना लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान परिजनों का नंबर दिया।
पुलिस उक्त नंबर पर संपर्क कर मामले से अवगत कराया। परिजन रात में ही थाने पहुंचे ताकि उसे ले जा सके लेकिन पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की बात कहकर परिजनों को सुबह आने के लिए बोला। पूर्व ही युवती भोर में युवती ने शौच की बात कही ऐसे में महिला आरक्षी को उसके साथ लगाया गया। लेकिन महिला आरक्षी को चकमा देकर वह तड़के भाग निकली। इस बाबत इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि युवती को एक महिला आरक्षी को सुपुर्द किया गया था जब वह बाथरूम गई तभी वह भाग गई। खोजबीन की जा रही है।



