Crime

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर इलाके में पुलिस ने एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने गुरूवार को बताया कि रात करीब दो बजे बकेवर इलाके में सेंगर नदी के पास भरथना और बकेवर पुलिस अपराधियों की तलाश में वाहनों की चेकिंग करने में जुटी हुई थी कि इसी बीच में दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाश उस इलाके से गुजरते हुए दिखाई दिए। जिनको रोकने का इशारा किया गया लेकिन बदमाशों की ओर से पुलिस दल पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button