Crime

विवाह के पूर्व दूल्हे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़की में बारात निकलने के एक दिन पहले दूल्हा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम ड़ोड़की निवासी रोशन बांधे (28) की शादी का घर में कार्यक्रम शुरू हो चुका था। कल ग्रामीणों को भोजन कराया गया। तेल, हल्दी के बाद रात 12 बजे रोशन ने हाथ पर मेहंदी लगवायी। फिर सभी लोग सो गए। आज सुबह परिजनों ने रोशन को दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जब दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा रोशन का शव सीलिंग फैन में लटका है। कोटवार और ग्रामीणों की मदद से ग्रामीणों ने अर्जुनी पुलिस को घटना की जानकारी दी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button