Crime

अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के संकुल धारा पोखरे के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारते हुए आगे चली गई। दुर्घटना में दो को चोट आयी वहंी करीब तीन से चार मामलू रूप से चोटिल हुए। गंभीर दो लोगोें को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भिजवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और ड्राइवर से पूछताछ की। हालांकि घटना के बाद ट्रामा सेंटर पहुंचा कार मालिक घायलों के इलाज का खर्च दे रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की गति तेज थी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लालजी को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ गई। सड़क पर खड़े दो- तीन लोग को भी ठोकर लगी। कार अनियंत्रित होकर एक दीवार में जाकर टकरा गई। कार किसी आशीष नामक चिकित्सक की बतायी गयी। घटना में लालजी यादव व दयालु यादव मूल निवासी ग्राम महेवा थाना जमालपुर जिला मीरजापुर के रहने वाले हैं।

ट्रक से  बचने के चक्कर में बस गयी गड्ढे में

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव एग्रो पार्क के सामने बड़ा हादसा होने से टल गया क्योंकि ट्रक को बचाने में बस गड्ढे में चली गयी । घटना मंगलवार की दोपहर तीन बजे की है। बस में कुछ यात्री भी सवार थे।जौनपुर से सवारी लेकर एक प्राइवेट बस वाराणसी की तरफ आ रही थी। उसी के आगे एक ट्रक भी चल रहा था। अचानक ट्रक चालक ने  ब्रेक लगायी बचने के लिए पीछे चल रहे बस चालक ने बस को बायीं तरफ  मोड़ दिया। बस अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में चली गयी। गनीमत रही कि बस पलटी नही वरना कई लोग हताहत होते। सूचना पर पहुची पुलिस ने यात्रियों को दूसरे वाहनों से गन्तव्य को रवाना किया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button