वाराणसी। भोजपुरी अदाकारा आकांक्षा दुबे आत्महत्या में नामजद सिंगर समर सिंह और संजय सिंह की तलाश में कमिश्नरेट पुलिस ने आजमगढ़ से लगायत आधा दर्जन जगहों पर छापेमारी की। इसके लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें लगायी हैं, लेकिन उसका पता नहीं चला। आत्महत्या वाले दिन सारनाथ स्थित होटल में आकांक्षा को बर्थडे पार्टी के बाद घर होटल छोड़ने आये युवक से पुलिस ने प्रकरण संबन्धित पूछताछ की। वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथमदृष्टया मौत की वहज दम घुटने से बतायी गयी। हालांकि पुलिस को अभी फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है।
बीते रविवार को आंकाक्षा ने सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र के कमरा नंबर 105 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में सोमवार को आंकाक्षा की मां मधु दुबे ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह, उनके भाई संजय सिंह समेत दो अन्य के खिलाफ हत्या में उकसाने की एफआईआर दर्ज कराई है। मां ने आरोप लगाया कि समर सिंह ने रिलेशनशिप में बेटी को धोखा दिया। उसे प्रताड़ित किया और मार डाला। उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि हत्या हुई है।
खुदकुशी: अभिनेत्री आकांक्षा से संपर्क में रहने वालों से भी पुलिस करेगी पूछताछ



