Crime

जौनपुर में पेड़ से बांधकर पीटा,चार के खिलाफ मुकदमा

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के रामपुर क्षेत्र में दावत खाकर लौट रहे एक युवक को दबंगों ने पेड़ से बांध दिया और पिटाई की। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में रामपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के यादव नगर बाजार निवासी पारस यादव सोमवार शाम कर्मही राजापुर गांव में अपने मित्र के यहां दावत खाने गए थे। वहां से दावत खाकर रात में वापस घर लौट रहे थे कि कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक पारस कुछ समझ पाते तब आरोपियों ने पिटाई करनी शुरू कर दी। लाठी डंडों से पिटना शुरू कर दिया और उससे भी मन नहीं भरा तो पेड़ से बांधकर पिटाई करनी शुरू कर दी। गंभीर स्थिति में छोड़कर उसे चले गए।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button