Crime

देवरिया में रिश्वत का आरोपी लिपिक गिरफ्तार

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को कोषागार के एक लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देवरिया कोषागार के लिपिक दिनेश कुमार उपाध्याय पर आरोप है कि उसने लार क्षेत्र के एक गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक से पेंशन स्वीकृति के नाम पर दस हजार रूपये रिश्वत की मांग की। रिटायर्ड शिक्षक ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन गोरखपुर से की। आरोपी लिपिक को एंटी करप्शन की टीम ने ट्रेजरी आफिस से गिरफ्तार कर लिया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button