Crime

पत्नी की हत्या कर शव जलाया

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बेटे की मदद से उसके शव को जला दिया। मृतका की बेटी ने पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के गांव स्योडा निवासी सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को अपनी पत्नी सुनीता (45) की हत्या करने के वाद शव को देर शाम जला दिया। वारदात की सूचना मृतक की शादीशुदा पुत्री ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस जब तक गांव पहुंची तब तक शव को जला दिया गया था। पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। मौके से आरोपी सुरेंद्र सिंह और उसका बेटा मुचकैनद्र ‌सिंह फरार हो गए।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button