जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर क्षेत्र में नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म करने में असफल रहने पर आरोपी ने हैवानियत की हदें पार करते हुये उसे लहूलुहान कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता से दुष्कर्म करने पर विफल रहने से झल्लाये हैवान ने न उसे जम कर पीटा बल्कि उसके निजी अंग पर डंडे से चोट पहुंचायी। हैवानियत की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुयी है।(वार्ता)



