बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र में सोमवार को दो मोटर साइकिलों की सीधी भिड़ंत में छह सवार सड़क पर गिर पड़े कि इस बीच पीछे से आ रहे डंम्पर ने तीन को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गयी है।
हादसे में घायल तीन अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस सूत्रो ने बताया कि क्षेत्र के बनहरा गांव के समीप मोटर साइकिल की हुई आमने समाने भिड़न्त के दौरान अलग-अलग मोटर साइकिल पर सवार छह लोग सड़क पर गिर गये। इस बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने राजेश, सुरेन्द्र तथा झिन्नू को रौंद दिया जिससे उनकी मौत हो गयी है।(वार्ता)



