Crime

गाजीपुर :भूत प्रेत के चक्कर में पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

गाजीपुर : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आतमपुर छपरा की दलित बस्ती में शनिवार की देर रात भूत प्रेत के चक्कर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार दिनेश राम पेशे से राजगीर मिस्त्री है, जिसकी मानसिक हालत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। शनिवार को पत्नी अर्चना (35) से किसी बात को लेकर उसका हुआ तो दिनेश ने फरसा के बेंट से पत्नी के सिर व गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button