फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर क्षेत्र में कथित रूप से कर्ज में डूबे एक वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पत्नी के अनुसार गांव मोकलपुर निवासी कल्याण सिंह (60)ने एक पुराना ट्रैक्टर लेने के लिए एक फाइनेंस कंपनी से लोन लिया था। आलू की फसल में घाटा होने से किसान ट्रैक्टर के लिये ऋण के करीब सवा लाख रूपये बकाये को लेकर परेशान था। इस बीच लोन देने वाला फाइनेंसर अपनी बकाया धन राशि की वसूली के लिए दबाव बना रहा था।(वार्ता)



