Crime

मायके से गायब महिला की मिली लाश

दानगंज,वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के धुसाह गांव मायके से लापता महिला पूनम यादव का शव शुक्रवार की रात धौरहरा के पास गोमती नदी में उतराया मिला। परिवारवालों का कहना था कि पूनम मानसिक तौर पर अस्वस्थ थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूनम की शादी 11 साल पहले हुई थी और उसे दो बच्चे हैं। मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह बच्चों के साथ मायके में ही रहती थी। जानकारी के अनुसार  23 मार्च की रात वह मायके से बाहर निकली। इसके बाद लापता हो गई। परिवारवाले उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं पता न चलने पर उन्होंने रात में थाने जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवारवाले उसकी तलाश कर ही रहे थे कि शुक्रवार की रात धौरहरा गांव के सामने गोमती नदी में उसका उतराया शव मिला। परिजन शव लेकर घर चले आये और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पूनम के ससुरालवाले भी पहुंच गये। इस मामले में किसी पक्ष ने कोई आपत्ति नही दर्ज कराई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button