Crime

करेंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

बड़ागांव,वाराणसी। बड़ागांव थानाक्षेत्र के गांगकला गांव में शनिवार को करेंट की चपेट में आने पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांगकला निवासी बनारसी बनवासी का बेटा राजा घर से कुछ दूर खेल रहा था। वहीं पास में बिजली का नंगा तार होने की वजह से चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे पास के एक निजी अस्पताल में लाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। दो बहनों में राजा इकलौता था।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button