कौशांबी : प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड में वांछित शूटर अब्दुल कवी की तलाश में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को कौशांबी के अकिल क्षेत्र में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार एवं गोली बारूद बरामद किया।
अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह की अगुवाई में 11 थानों की पुलिस ने क्षेत्र के भकन्दा गांव में छापेमारी कर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से आठ लाइसेंसी राइफल के अलावा एक देशी तमंचा और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किये। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों पर अब्दुल कबी सहित अपराधियों को शरण देना उनका सहयोग करना बताया जा रहा है। अब्दुल कवी का भाई अब्दुल कादिर अवैध असलहा एवं विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में पहले से ही जेल में है।(वार्ता)



