वाराणसी। गौदौलिया व चेतगंज के पास शुक्रवार को एक दर्शनार्थी समेत दो की मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों के शव को मण्डलीय अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया।
जानकारी के अनुसार दशाश्वमेघ थाना क्षेत्र के गौदौलिया के पास शुक्रवार को सुबह पांडूचेरी के रियांकुप्पम निवासी पी रुथरपथ्य 76 वर्ष की अचानक तबियत बिगड़ गयी। साथ के लोग पुलिस की मदद से उसे लेकर मण्डलीय अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, चेतगंज चौराहे के पास आज अज्ञात 55 वर्षीय सड़क पर अचेत पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे लेकर मण्डलीय अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।



