
दरभंगा : बिहार में दरभंगा जिले की एक अदालत ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने के जुर्म में शराब कारोबारी को पांच वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद अधिनियम के द्वितीय विशेष न्यायाधीश संजीव कुमार सिंह ने अवैध रूप से शराब का कारोबार करने के जुर्म में बहेड़ा थाना क्षेत्र के मकरमपुर गांव निवासी कृष्ण कांत चौधरी को शुक्रवार को पांच वर्ष की सश्रम कारावास और एक लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं चुकाने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतना होगा।(वार्ता)



