झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम खैरो में हुई डकैती मामले में पुलिस को दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश एस ने यहां पुलिस लाइन में शुक्रवार को संवाददाताओं के समक्ष इस बारे में खुलासा करते हुए बताया कि बीते दिनों गुरूसरांय के खैरो गांव में एक जैन परिवार के घर हुई डकैती मामले के खुलासे के लिए पांच अलग अलग टीमों का गठन किया गया था। जांच में पता चला था कि आठ बदमाशों ने इस लूट कांड को अंजाम दिया था।(वार्ता)



