झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में करीब चार माह पूर्व हुए पिता-पुत्र हत्या मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।यहां पुलिस लाइन सभागार में संवाददाताओं को पुलिस अधीक्षक-नगर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने आज बताया कि 20 नवंबर 2022 को थाना सीपरी बाजारा के गांव चंद्रा गोपालपुर में खेत पर सो रहे पिता-पुत्र पर प्राण घातक हमला किया गया था। इस हमले में पुत्र महेंद्र अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गयी थी। महेंद्र का पिता कांशीराम अहिरवार इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गया था। कांशीराम को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गयी थी।(वार्ता)



