बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू राकेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के बंथरी गांव निवासी राममिलन रैदास (25) का विवाह वर्ष 2020 मुसीवा गांव में हुआ था। वह पांच दिन पूर्व अपनी पत्नी पूनम (22) के पास ससुराल आया था जहां उसका पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ और उसने गला दबा कर हत्या कर दी और खुद रस्सी का फंदा बना कर उस पर लटक गया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के समय राम मिलन की सास बदमिया रसोईया गांव के स्कूल में ड्यूटी पर थी।(वार्ता)



