
अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी के पीपरपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने प्रेम संबंध में बाधक बन रहे पति की अपने प्रेमी संग मिल कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिये उसके शव को जलाने का प्रयास किया। हत्यारोपी महिला और उसके आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को भोजन में नींद की गोली देकर कत्ल कर दिया और शव को जलाकर सुबूत भी मिटाने की पूरी कोशिश किया। पुलिस ने कातिल पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं कत्ल की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है।(वार्ता)



