जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार को स्नान करते समय तालाब में डूबने से एक बालक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनुसार क्षेत्र के राजापुर नंबर 1 गांव निवासी राजनाथ गौतम का 15 वर्षीय पुत्र अमित गौतम आज दिन में स्नान करने अपने मित्र रणवीर पटेल के साथ लालजी पटेल के तालाब में गया था। नहाने के दौरान वह डूबने लगा। इसकी जानकारी रणवीर ने शोर मचाते हुये ग्र्रामीणों को दी।(वार्ता)



