
मथुरा : मथुरा की पॉक्सो अदालत ने मात्र 40 दिन के भीतर दिये गये एक फैसले में मासूम बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोपी पिता को गुरूवार को आजीवन कारावास और जुर्माना अदा करने की सजा सुनायी।
स्पेशल डीजीसी पॉक्सो कोर्ट अलका उपमन्यु ने बताया कि पिछली 14 जनवरी को रिफाइनरी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक कालोनी में अभियुक्त हरेन्द्र ने अपनी छह वर्ष की बेटी से उस समय बलात्कार किया जब उसकी पत्नी घर में नही थी। इसका खुलासा अगले दिन तब हुआ जब कि शौच जाते समय बेटी ने मां से दर्द की शिकायत की। पूछने पर बेटी ने बताया कि उसके पिता ने एक दिन पहले उसके साथ बुरा काम किया है।(वार्ता)



