Crime

बरसाती गड्ढे में गिर कर मासूम की मौत

जालौन : उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कदौरा कोतवाली क्षेत्र में नमामि गंगे की टंकी निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में पानी भरे होने के कारण एक मासूम की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि कुआं खेड़ा गांव में ग्रामीणों ने नवरात्र के अवसर पर बीती रात भागवत कथा का आयोजन किया था जिसमें नारायण कुशवाहा का छह वर्षीय मासूम राज भी गया था। देर शाम घर वापस नहीं लौटने पर परिजनो ने उसकी तलाश शुरू की और देर रात करीब 12 बजे उसका शव बरसाती पानी से लबालब गहरे गड्ढे में मिला।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button