Crime

हत्या का खुलासा: डांट से नाराज बेटी ने की पिता की हत्या

कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी पुत्री को गिरफ्तार कर लिया। पुत्री ने ही पिता के डांट से नाराज होकर उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 21 मार्च को मवई गांव के सरपंच आशीष परौहा ने सूचना दी थी कि गांव में रहने वाले रामवरन तिवारी मृत अवस्था में अपने घर पर पड़े हैं। उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने के बाद पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामल दर्ज कर जांच शुरू की।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button