
जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर थाने से एक अपराधी के फरार हो जाने के मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार बताया कि बदलापुर थाना क्षेत्र के बदलापुर खुर्द गांव निवासी विजय गौतम उर्फ बागी को पुलिस ने एक आरोप में गिरफ्तार किया था। आज वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया।(वार्ता)



